सोने की रेखाओं से घिर गए दिवाकर
पश्चिम में लहराया घन-परिमल का सागर,
केसर से भर गए मेघ, केसर में सन कर
लगी उमड़ने नभ से संध्या-पवन मनोहर।
सोने की रेखाओं से घिर गए दिवाकर
पश्चिम में लहराया घन-परिमल का सागर,
केसर से भर गए मेघ, केसर में सन कर
लगी उमड़ने नभ से संध्या-पवन मनोहर।

यह अकेला शून्य कमरा, यह अकेली चारपाईग़रीबी, बीमारियों के साथ यह ऐसी तबाही!
आती है गिलहरी नाचती, पूँछ उठातीअपने सिर पर अपनी दुम का चँवर डुलाती
सहो, अमर कवि, अत्याचार सहो जीवन के,सहो धरा के कंटक, निष्ठुर वज्र गगन के!
मैं हिमालय पर गिरी पहली किरण हूँ।मैं धरा को निरखती पहली किरण हूँ॥
बैठ मृत्यु के द्वारे पर भीषण निश्चय सेमैं गाता हूँ यम का यश, वैबस्वत यम का,