गुज़रता हूँ
हर दफ़ा
—उन्हीं गलियों से
जहाँ हर रोज़ जाना होता है।
हर दिन लेकिन
वैसा नहीं दिखता है वह रास्ता
गो मैं उसे नया करता जाता हुँ
—हर बार गुज़रते हुए।
आँखों में है
नयापन वह
पुराना नहीं होने देता
कुछ भी जो
—मेरे लिए।
गुज़रता हूँ
हर दफ़ा
—उन्हीं गलियों से
जहाँ हर रोज़ जाना होता है।
हर दिन लेकिन
वैसा नहीं दिखता है वह रास्ता
गो मैं उसे नया करता जाता हुँ
—हर बार गुज़रते हुए।
आँखों में है
नयापन वह
पुराना नहीं होने देता
कुछ भी जो
—मेरे लिए।

सुपरिचित कवि। 'स्मृतियों में बसा समय' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
View profile & all 20 Poems / Stories