पद - 1 - चन्द्रकला

चन्द्रकलाचन्द्रकला

2 min read · 12.4K reads

एहो ब्रजराज कत बैठे हौ निकुंज माँहि,
कीन्हों तुम मान ताकी सुधि कछु पाई है।
ताते वृषभानुजा सिंगार साजि नीकी भाँति,
सखियाँ सयानी संग लेय सुखदाई है॥
‘चन्द्रकला’ लाल अवलोको और मारग की,
भारी भय-दायिनी अपार भीर छाई है।
रावरो गुमान अति बल अति भट मानि,
जोबन को फौज लैके मारिबे को धाई है॥
चन्द्रकला
About the poet

चन्द्रकला

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like