बैठे हैं गुपाल लाल प्यारी बर बालन में - चंद्रकला

चंद्रकलाचंद्रकला

2 min read · 12.4K reads

बैठे हैं गुपाल लाल प्यारी बर बालन में,
करत कलोल महा मोद मन भरिगे।
ताही समै आती राधिका को दूर ही ते देखि,
सौतिन के सकल गुमान गुन जारिगे॥
‘चंद्रकला’ सारस से तिरछी चितौनि वारे,
नैन अनियारे नैकु पी की ओर ढरिगे।
नेह-नेह नायक के ऊपर ततच्छन ही
तीच्छन मनो भव के पाँचों बान झरिगे॥
चंद्रकला
About the poet

चंद्रकला

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like