प्रेम-कविताएँ

चंद्रबिंदचंद्रबिंद

1 min read · 12.4K reads

अच्छी प्रेम-कविताएँ

वे नहीं होतीं,

जिनमें दर्ज होती हैं

पावन प्रेम की

पवित्र कहानियाँ...

अच्छी प्रेम-कविताएँ

वे होती हैं—

जिनकी वसीयत में

दर्ज होती हैं

उन्मुक्त प्रेम की

अधूरी कहानियाँ

चंद्रबिंद
About the poet

चंद्रबिंद

सुपरिचित कवि-लेखक। 'फल्गु किनारे' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like