सरहदों पर डट रहे बांके युवाओं को प्रणाम - चंद्रभानु भारद्वाज

चंद्रभानु भारद्वाजचंद्रभानु भारद्वाज

6 min read · 12.4K reads

सरहदों पर डट रहे बांके युवाओं को प्रणाम;
देश पर जो बलि चढ़ीं उन आत्माओं को प्रणाम।

काट कर टुकड़ा जिगर का सौंपतीं जो देश को,
उन बहादुर बेटिओं को और माँओं को प्रणाम।

अंदरूनी मोर्चों पर जो सदा मुस्तैद हैं,
खेत की कल-कारखानों की भुजाओं को प्रणाम।

चीर कर सीना अँधेरी रात का जो आ रहीं,
भोर की उन दिव्य स्वर्णिम लालिमाओं को प्रणाम।

घोलतीं वातावरण में जो सुबह से ही मिठास,
शब्द गुरवानी अजानों प्रार्थनाओं को प्राणाम।

सूर्य की पहली किरण के संग जो हंसते सदा,
पेड़-पौधों फूल-पत्तों वन-लताओं को प्रणाम।

स्वप्न जो हर आँख का साकार करने में लगीं,
उन व्यवस्थाओं समितिओं संस्थाओं को प्रणाम।

जा रहे हैं गर्त में पथभ्रष्ट हो क़र जो कदम,
मांगतीं उन को सुमति उन सब दुआओं को प्रणाम।

हो गए कमजोर कंधे ढो रहे पर बोझ को,
खीजते जनतंत्र के उन चार पाओं को प्रणाम।

गर्म करने में लगी हैं जो शिराओं का लहू,
गीत की संगीत की सारी विधाओं को प्रणाम।

नित सुनहरे रंग भारद्वाज क्षितिजों में भरें,
उन उंगलिओं और कलमों तूलिकाओं को प्रणाम।
चंद्रभानु भारद्वाज
About the poet

चंद्रभानु भारद्वाज

View profile & all 51 Poems / Stories

More from चंद्रभानु भारद्वाज

  1. बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता - चंद्रभानु भारद्वाज

    बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकतावो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता

    12.4K reads
  2. उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे - चंद्रभानु भारद्वाज

    उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहेजो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे

    12.4K reads
  3. हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई - चंद्रभानु भारद्वाज

    वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोईहमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई

    12.4K reads
  4. तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जाते - चंद्रभानु भारद्वाज

    तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जातेकभी उनके लिए धरती कभी आकाश बन जाते

    12.4K reads
  5. वो गुजरता है पागल हवा की तरह - चंद्रभानु भारद्वाज

    राह में जिसकी जलते शमा की तरहवो गुजरता है पागल हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ