खाद पानी मिट्टी - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


खिले हुए सुन्दर फूलों की मिल्कियत
दंभ उसका
पीले कमज़ोर
तो पराजित
मुँह चुराते नाराज़
रंग गंध के मेलों का
सिरजनहारा
पालक
दृष्टा
पुरुष

और दोनों ही के लिए
खाद -पानी हो
मिट्टी होती
खिलने में खिलती कम
मुर्झाने में मुर्झाती
ज़्यादा
औरत.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like