जय किसकी - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads

नारे थे इतने ऊँचे
और सघन इतने
कि वह काँप गया
शब्द स्पष्ट हुए
- भारत माता की जय -
वह सुस्थिर हुआ अपने लोग हैं
जिसकी जय के लिए कटिबद्ध ये
उसी का आत्मज मैं . . .
पर पलक झपकते डण्डे
हाथों में थमें झण्डों के बरस गए
चिथड़ा चिथड़ा हुआ रंग सफेद हरा
केसरिया गडमड हुआ एक ही रंग में . . .
निपट सूनी स्याह खोह में उतरते
उसने समझना चाहा
यह किसकी मां की जय पुकारते हैं।
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like