उस पार

चंदन यादवचंदन यादव

1 min read · 12.4K reads

किंवदंती कथाओं की अपार संभावनाएँ

सच प्रतीत हो जाती हैं।

पृथ्वी गोल है या अंडाकार!

सभी तर्कसंगत विधियाँ या

पाश्चात्य संसार के सभी दार्शनिक

अटलांटिक या प्रशांत में जलक्रीड़ा करते पेंगुइन मात्र

रह जाते हैं।

महज़ आँखों को तुम सड़क पार दिखती हो

तो मेरा सारा दर्शन किसी भी सभ्यता के

मुहाने पर ले जा पटकता है।

समूचा विश्व मेरी आँखों में बनने लगता है

उस पार खड़ी तुम्हें देखने भर से।

चंदन यादव
About the poet

चंदन यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories