मुझे तलाश थी जिस की वही कभी न मिली

चाँदनी पांडेचाँदनी पांडे

1 min read · 12.5K reads

मुझे तलाश थी जिस की वही कभी न मिली

हर एक चीज़ मिली एक ज़िंदगी न मिली

तिरी तलाश में पैरों में पड़ गए छाले

मगर ऐ मंज़िल-ए-मक़्सूद तू कभी न मिली

ख़ुशी से दोस्ती मेरी भी थी मगर इक दिन

ख़फ़ा हुई वो कुछ ऐसी कि फिर कभी न मिली

वो जिस चराग़ के दम से मकान रौशन था

उसी चराग़ को ख़ुद अपनी रौशनी न मिली

तुम्हारे हिज्र में ऐसा भी वक़्त आया है

बदन टटोल के देखा तो नब्ज़ ही न मिली

ये जिस्म है कि फ़क़त शोर गुल है साँसों का

ये आँख है कि कोई ख़्वाब देखती न मिली

दिल-ओ-दिमाग़ पे हावी रहा ग़म-ए-दौराँ

ख़ुशी के साथ भी रह कर मुझे ख़ुशी न मिली

मुझे न मिल सका सूरज मिरे मुकद्दर का

तिरा नसीब तुझे मेरी 'चाँदनी' न मिली

चाँदनी पांडे
About the poet

चाँदनी पांडे

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like