दर्द हर्फ़ चुनने लगे

बुशरा सईदबुशरा सईद

1 min read · 12.4K reads

उस की मर्दांगी को

मेरे आँसुओं की हाजत थी

वो मेरी रूह को

इस वक़्त तक दाग़ता रहा

जब तक उस की पोरों में

मर्द होने का एहसास नहीं इतराया

उस के मिट्टी वजूद को

मैं ने खारे पानी से गूँध कर

बे-हिसी की भट्टी में डाल दिया

वो पत्थर का हो गया

मैं बैन करने लगी

होश आया तो

उसी बुत के आगे

बची-खुची तमन्नाएँ भेंट कीं

और सज्दा-रेज़ हो गई

तपस्या अमर हुई तो

दर्द हर्फ़ चुनने लगे

और मैं नज़्में गुनगुनाने लगी

बुशरा सईद
About the poet

बुशरा सईद

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like