ढोल वाला

बुशरा सईदबुशरा सईद

1 min read · 12.4K reads

उस ने ग़ुर्बत के बदन पे

बसंती चोला पीली पगड़ी

और सुनहरी जैकेट सजाई है

वो टूटी कुर्सी पे

बोसीदा ढोल से पैर टिकाए

उधड़ा वक़्त

सब्र के धागे से सीता है

सजी-संवरी गाड़ी

पास से गुज़रे तो

आस आँख में चमकती है

उस की भूक लपकती है

अपनी ख़ुशियों के आँगन में

ढोल की थाप पर

उस के ग़म को नाचता देख रही हूँ

मैं सोच रही हूँ

उस की दूकान का महँगा सौदा

कितने सस्ते दाम बिका है

बुशरा सईद
About the poet

बुशरा सईद

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली