दिल के ज़ख़्मों की चुभन दीदा-ए-तर से पूछो

बुशरा हाश्मीबुशरा हाश्मी

1 min read · 12.4K reads

दिल के ज़ख़्मों की चुभन दीदा-ए-तर से पूछो

मेरे अश्कों का है क्या मोल गुहर से पूछो

घर जला बैठे चराग़ों की हवस में आख़िर

घर की क़ीमत तो किसी ख़ाक-बसर से पूछो

ये तो मा'लूम है मैं सम्त-ए-सफ़र खो बैठी

तुम इसी बात को अंदाज़-ए-दिगर से पूछो

रेत उड़ती है सुझाई नहीं देता कुछ भी

कट सकेगी कभी ये रात सहर से पूछो

यूँ तो मजनूँ भी हुआ कोहकन ओ मंसूर हुए

घायल अब कौन हुआ तीर-ए-नज़र से पूछो

लोग कहते हैं मुझे संग-ए-सर-ए-रह 'बुशरा'

क़द्र-ओ-क़ीमत मिरी कुछ अहल-ए-हुनर से पूछो

बुशरा हाश्मी
About the poet

बुशरा हाश्मी

उपनाम : ''बुशरा''

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like