बुशरा हाश्मी के शेर

बुशरा हाश्मीबुशरा हाश्मी

1 min read · 12.4K reads

अर्सा हुआ किसी ने पुकारा नहीं मुझे

शायद किसी को मेरी ज़रूरत नहीं रही


सरमाया-ए-हयात हुआ चाहता है ख़त्म

जिस पर ग़ुरूर था वही दौलत नहीं रही


जो न कट सका वो निशान था किसी ज़ख़्म का

जो न मिल सका वो सराब था कोई ख़्वाब था


दिल के ज़ख़्मों की चुभन दीदा-ए-तर से पूछो

मेरे अश्कों का है क्या मोल गुहर से पूछा


वही लफ़्ज़ हैं दुर्र-ए-बे-बहा मिरे वास्ते

जिन्हें छू गई हो तिरी ज़बाँ मिरे मेहरबाँ

बुशरा हाश्मी
About the poet

बुशरा हाश्मी

उपनाम : ''बुशरा''

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like