मज़दूर - नज़्म

बुशरा एजाज़बुशरा एजाज़

1 min read · 12.4K reads

एक मज़दूर

कि जिस के बदन ने

कई दिनों की अन-थक रियाज़त

सीमेंट रेत और बजरी के बीच कटी थी

एक प्याली चाय की तलब

बेलचे की मिट्टी के साथ उछाली थी

फ़िक्र-ए-अयाल को

लोहे की रेढ़ी पे

ईंटों के साथ धकेला था

चंद लम्हे

सुस्ताने की ख़्वाहिश को

सब्र के हथौड़े से कूट डाला था

तब जा कर कहीं

आख़िर कार

आज अपनी दावत मनानी थी

घर में मुर्ग़ी पकानी थी

मगर चमकती किरोला की

दमकती मख़्लूक़ को क्या ख़बर

बीच सड़क में

जिस का शापर फटा था

जो ला-वारिस लाश की सूरत पड़ा था

आज उस ने

अपनी दावत मनानी थी

घर में मुर्ग़ी पकानी थी

बुशरा एजाज़
About the poet

बुशरा एजाज़

उपनाम : 'बुशरा एजाज़' मूल नाम : बुशरा एजाज़ None

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली