दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होना

Brij Narayan ChakbastBrij Narayan Chakbast19 Jan 1882 – 12 Feb 1926

1 min read · 12.8K reads

दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होना
आदमियत यही है और यही इन्साँ होआ

नौ-गिरफ़्तार-ए-बला तर्ज़-ए-फ़ुग़ाँ क्या जानें
कोई नाशाद सिखा दे इन्हें नालाँ होना

रह के दुनिया में यूँ तर्क-ए-हवस की कोशिश
जिस तरह् अपने ही साये से गुरेज़ाँ होना

ज़िन्दगी क्या है अनासिर् में ज़हूर्-ए-तर्तीब्
मौत क्य है इन्हीं इज्ज़ा का परेशाँ होना

दिल असीरी में भी आज़ाद है आज़ादों का
वल्वलों के लिये मुम्किन नहीं ज़िन्दा होना

गुल को पामाल न कर लाल-ओ-गौहर के मालिक
है इसे तुराह-ए-दस्तार-ए-ग़रीबाँ होना

है मेरा ज़ब्त-ए-जुनूँ जोश-ए-जुनूँ से बढ़कर
नंग है मेरे लिये चाक गरेबाँ होना

 

Brij Narayan Chakbast
About the poet

Brij Narayan Chakbast

Brij Narayan Chakbast, also spelled, Brij Narain Chakbast,( 19 January 1882- 12 February 1926) (Kashmiri: बृज नारायण चकबस्त, Urdu: برج نارائن چکبست‎) was an Indian Urdu poet. Works Chakbast was primarily a poet but his prose is also considered at par with his…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like