सहस्त्राब्दी - ब्रजेश कृष्ण

ब्रजेश कृष्णब्रजेश कृष्ण

2 min read · 12.4K reads

कुछ नहीं होता पल
विलीन होते हैं
दिन/मास/वर्ष/और दशक
बीत जातीहैं सदियाँ

समय के अनन्त प्रवाह में
हल्दी की गाँठ भर है सहस्त्राब्दी

गिनना बन्द करें
दो हज़ार वर्ष पहले
सूली पर टाँग आये थे जिसे
चलो, ढूँढें उसे।
ब्रजेश कृष्ण
About the poet

ब्रजेश कृष्ण

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like