तालाब-2

ब्रजरतन जोशीब्रजरतन जोशी

1 min read · 12.4K reads

पुराण-कथाओं में तुम

मेरे होने के इतने नज़दीक़ थे

जितने आज की कथा में

मुझसे दूर

मैं तुम्हारा जीवन-साक्षी

तुम्हारा पूर्वज

तुम्हारा सहचर

आज तुम्हारे जीवन से दूर

जुटा हूँ बचाने

अपना जीवन

ब्रजरतन जोशी
About the poet

ब्रजरतन जोशी

ब्रजरतन जोशी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like