पहाड़-21

ब्रजरतन जोशीब्रजरतन जोशी

1 min read · 12.4K reads

मेरी गोद में पल-बढ़

तुम सृष्टि के सुंदरतम कहलाएँ

मैं

तुम्हारी

सृष्टि का शृंगार बना

मेरे सौंदर्य के रंग में

रँगे-पगे तुम

मैं निरा पाहन

ख़ामोश

देखता रहा

तुम्हारी जययात्रा

जिसकी नींव में

मेरा ही

शव था।

ब्रजरतन जोशी
About the poet

ब्रजरतन जोशी

ब्रजरतन जोशी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like