सच झूठ - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

वे जो बोल लेते हैं
उनके पास इस समय झूठ है
बोले जाने के लिए।

पृथ्वी नहीं बोलती
आसमां नहीं बोलता
नदी भी नहीं बोलती
पर्वत तो कभी नहीं बोलता
और यही सब कुदरत के
बड़े बड़े लोग हैं
जो नहीं बोलते

पशु पक्षी और मनुष्य
बोलते हैं तो
वे बोल रहे हैं
उनके पास विकल्प है
झूठ बोलने का
तो वे इसी को चुन रहे हैं।
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like