सबसे पहले मांँ - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

माँ केवल माँ नहीं है
सुखद उपस्थिति है
किसी जज़्बात का

माँ कोई जन्नत नहीं है
वह तो खालिस धरती है
धरती पर मौजूद घर का ओसारा है
कोई सुरक्षित स्थान है

उसकी मौज़ूदगी एक इत्मीनान है
एक राहत है उसकी आवाज़
उसका परवाह करना
मुझे खुद से ही प्यार करना सिखाता है
जो कभी कभी मैं भूल जाता हूं

इतने मुश्किल भरे जीवन में
कुछ लोग हमें हर हाल में
मस्त देखना चाहते हैं

माँ उनमें से
एक और केवल अनुपम है
और
सबसे पहले है।
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like