आख़िर में - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

केवल आवाज़ ही उठाई थी
यह मानकर कि ये हमारा हक़ है

यह मानकर कि हम आदमी हैं
और बिना काम के नहीं जुटा सकते दाल-रोटी
नहीं जी सकते बिना कुछ किए

यह सोचकर कि हम एक
बड़े लोकतन्त्र के बाशिन्दे हैं
एक होकर उठाई थी हमने आवाज़

इस आस में कि हमारी आख़िरी कोशिश
लाएगी रंग
कुछ दिनों में फिर जाने लगेंगे हमारे बच्चे स्कूल

आवाज़ ही तो उठाई थी हमने केवल
और ज़ालिमों ने तो धरती उठा ली सिर पर
वे हो चले थे सरफिरे
उन्हें नहीं मालूम
जब वे आएंगे ज़ालिमों की गिरफ़्त में
उन्हें भी सहारा लेना होगा
उठती हुई आवाज़ का

उन्हें भी ज़रूरी लगेगा
आख़िर में
अपनी आवाज़ को ही उठाना
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like