छूना ही पाना है - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

छूना ही पाना है
नाम लिखना ही पुकारना
याद करना ही मिलना है
दुराव ही घात है
भूलना ही मृत्यु है
अस्वीकार ही स्वतन्त्रता है
हाँ ही एक आकार होना है
सोचना ही जागना है
चुप रहना ही चुक जाना है
सहना ही मिटना है
निकलना ही चले जाना है
गुनना ही गाना है
छूना ही पाना है।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like