अपने ग़मों की बात नहीं है हँसी की बात

बिस्मिल साबरीबिस्मिल साबरी17 Jul 1937

1 min read · 12.4K reads

अपने ग़मों की बात नहीं है हँसी की बात

इस रंग में भी करते हैं हम ज़िंदगी की बात

दानिशवरों की बज़्म में लोगो कहाँ चले

लो मेरी वहशतों से सुनो आगही की बात

अहल-ए-ख़िरद पे फ़र्ज़ हुआ सज्दा-ए-जुनूँ

महफ़िल में जब छिड़ी मिरी दीवानगी की बात

बर्बाद हैं बगूले परेशाँ शमीम-ए-गुल

पहुँची कहाँ कहाँ तिरी आवारगी की बात

क्या क्या ज़माना मुझ पे लगाए न तोहमतें

लहजा बदल के कह दूँ अगर आप ही की बात

है अपनी अपनी सब को ही 'बिस्मिल' पड़ी हुई

सुनता नहीं है ग़ौर से कोई किसी की बात

बिस्मिल साबरी
About the poet

बिस्मिल साबरी

उपनाम : 'बिस्मिल साबरी' मूल नाम : बिस्मिल्लाह बेगम साबरी जन्म : 17 Jul 1937 | साहिवाल, पंजाब LCCN : n2013205565

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like