तेरी सूरत न जब दिखाई दे
कोई रस्ता नहीं सुझाई दे
आप तर्क-ए-तअल्लुक़ात करे
आप इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ाई दे
क़ुर्ब जिस का है ज़िंदगी मेरी
वो मुझे रंज-ए-नारसाई दे
मैं समाअ'त पे भी यक़ीं कर लूँ
तेरी आवाज़ तो सुनाई दे
हिज्र सी लग रही है क़ुर्बत भी
कौन ग़म से मुझे रिहाई दे
जानता ही नहीं जो नाम-ए-वफ़ा
मुझ को इल्ज़ाम-ए-बेवफ़ाई दे
कहाँ ख़ुद को छुपाएँ ऐ 'बिस्मिल'
वो जो उम्मीद-ए-रू-नुमाई दे








