जीना है ख़ूब औरों की ख़ातिर जिया करो

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

जीना है ख़ूब औरों की ख़ातिर जिया करो

इक-आध साँस ख़ुद भी तो लेते रहा करो

क्या हर्ज है जो दिल की भी सुन लो कभी कभी

यूँ अपने आप से न हमेशा लड़ा करो

ये बार-ए-ज़ीस्त झेलते रहना है उम्र-भर

अपनी थकन पे टिक के कभी सो लिया करो

है बस-कि ख़ाक उड़ाने की आवारगी को खो

रख़्त-ए-सफ़र में घर को भी बाँधे फिरा करो

अफ़ई भी सो रहे हैं चमेली की छाँव में

नौ-वारिद-ए-चमन हो सँभल कर चला करो

कितना कहा था तुम से कि मत खेलो आग से

अब जो सुलग पड़ी है तो चुपके जला करो

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories