टूटने का सुख - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

5 min read · 13.2K reads

टूटने का सुख:
बहुत प्यारे बन्धनों को आज झटका लग रहा है,
टूट जायेंगे कि मुझ को आज खटका लग रहा है,
आज आशाएं कभी भी चूर होने जा रही हैं,
और कलियाँ बिन खिले कुछ चूर होने जा रही हैं ,
बिना इच्छा, मन बिना,
आज हर बंधन बिना,
इस दिशा से उस दिशा तक छूटने का सुख!
टूटने का सुख|
शरद का बादल कि जैसे उड़ चले रसहीन कोई,
किसी को आशा नहीं जिससे कि सो यशहीन कोई,
नील नभ में सिर्फ उड़ कर बिखर जाना भाग जिसका,
अस्त होने के क्षणों में है कि हाय सुहाग जिस का,
बिना पानी, बिना वाणी,
है विरस जिसकी कहानी,
सूर्य कर से किन्तु किस्मत फूटने का सुख!
टूटने का सुख |
फूल श्लथ -बंधन हुआ, पीला पड़ा, टपका कि टूटा,
तीर चढ़ कर चाप पर, सीधा हुआ खिंच कर कि छूटा,
ये किसी निश्चित नियम, क्रम कि सरासर सीढियाँ हैं,
पाँव रख कर बढ़ रही जिस पर कि अपनी पीढियाँ हैं
बिना सीधी के बढ़ेंगे तीर के जैसे बढ़ेंगे,
इसलिए इन सीढियों के फूटने का सुख!
टूटने का सुख|
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनी