आसमान ख़ुद

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

आसमान ख़ुद हवा बनकर

नहीं बहता जैसे

हवा उसमें बहती है

ऐसे जीवन भी

ख़ुद नहीं बन जाता मौत

मौत उसमें रहती है

कहीं पहले से

और सिर उठाती है फिर

वक़्त पाकर

आसमान में चुप पड़ी हुई

हवा की तरह

आसमान ख़ुद

हवा बनकर नहीं बहता!

भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like