अपने जन्म दिन पर - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

2 min read · 12.4K reads

बस इतना मै हूँ
एक सामान्य-सा अहं
एक सकुचा-सकुचा-सा
सदभाव

बस इतना मै हूँ
औए चाहता हूँ
बने रहें
मेरे ये नगण्य तत्व
जितने हैं उतने

मेरे भीतर
और छुएं मेरे बाहर
दूसरों को
जगाएं उनमे
अपने-अपनेपन का भाव
जो कम हो अभिमान से
जो नम हो
प्यार से कुछ ज्यादा
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like