मत टटोलो उदासी को - भावना मिश्र

भावना मिश्रभावना मिश्र27 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

मत टटोलो उदासी को
इसकी नीव में बैठा दुःख
एक बहरूपिया है
हर बार धर लेता है
एक नई शक्ल

और हम बेज़ार होते हैं ये सोचकर
कि हज़ार कारण हैं हमारे पास
जी भर के रो लेने को
दुःख से उत्सर्ग में

नहीं है सुख की कुंजी
दुःख तो मकान की
इकलौती खिड़की है
जो बारबार लौटा लाती है
जीवन की ओर
भावना मिश्र
About the poet

भावना मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories