करती है माँ याद (हाइकु) - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

१.
दुखी हिरणी
खोजती है अपना
बिछुड़ा छौना

२.
मैया पुकारे
आँगन में खेले हैं
नन्द दुलारे
३.
खुश बहुत
यशोदा मैया, जन्मा
कृष्ण कन्हैया।

४.
सुबक पड़ी
माँ से विदाई की थी
निष्ठुर घड़ी।

५.
माँ का आँचल
ममता का सागर
दुआ लहरें।

६.
आई हिचकी
करती है माँ याद
बेटा विदेश।

७.
माँ तो सदैव
करती रही त्याग
थकी ही नहीं।

८.
भुलाता दुख
ममता का आँचल
देता है सुख।

९.
रात भर थी
बैठी माँ सिरहाने
सोई ही नहीं।

भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी