दुःखों की बस्तियों में तो - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

राज अपने तुमको बताती गयी
नजदीक दिल के यूँ आती गयी ।

हर दम रहता तेरा ही ख्याल
यूँ ख्वाब तेरे सजाती गयी ।

बंदिश तो न थी तेरे प्यार में
बन्धन में कैसे समाती गयी ?

मंजिल को पाने की ही चाह में
कदमों को अपने बढ़ाती गयी ।

तुम जो मिले ज़िदंगी में प्रिये
दुनिया मैं अपनी बसाती गयी ।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like