तुम अब उन्मुक्त हो... - भास्करानन्द झा भास्कर

भास्करानन्द झा भास्करभास्करानन्द झा भास्कर20 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

उन आंख़ों को
रुलाया है मैंने बहुत
मुझमें भी बहे हैं
बार-बार,
कई बार
अहर्निश
अनवरत अश्रुधार…
जिसमें है
तुम्हारी भी
भावनाओ का
एक अविरल प्रवाह...
भींग चुके हैं हम
धुल चुकी है
हमारी अंतरात्मा
शुद्ध,पवित्र
उठ चुका है मन
बहुत ऊपर
क्रुद्धता और क्षुब्धता से,
क्रूर समय
सदैव रहा ही है
निर्दय और निर्मम!
और तुम भी
हर क्षण
निश दिन….
इस समय से कम नहीं...!
हां….
तुम अब
हर बंधन से,
मुझसे
स्वतंत्र और मुक्त हो
गगन में
उत्छृंखल पंछी सदृश्य
अनाबद्ध,
स्वच्छंद और उन्मुक्त हो…
भास्करानन्द झा भास्कर
About the poet

भास्करानन्द झा भास्कर

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like