कवि, पत्नी और प्रेम की कविता - भास्करानन्द झा भास्कर

भास्करानन्द झा भास्करभास्करानन्द झा भास्कर20 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

कभी देखा हैं आपने
गौर से
कवि की पत्नी को
पढते हुये
उसकी कविता
विशुद्ध प्रेम की?
कभी आपने
पढा है--
उसके चेहरे पर
बनते बिगडते
विविध भाव भंगिमा?
कभी खुश होती
खुद में
मंत्रमुग्ध होकर
कवि के समक्ष,
कुछ क्षण बाद ही
मगर...
उसके भीतर
उठ जाती है झट से
एक बेचैनी,
शक्क,
निरा वहम!
उसके मन में
कौंधते है बहुत कुछ
और वो
नोचने लगती
अपने बालों को यूं
जैसे नोच रही हो
क्रुद्ध कुपित होकर
अपने कवि
प्रिय पति सर के
बिखड़े उजले बाल!
भास्करानन्द झा भास्कर
About the poet

भास्करानन्द झा भास्कर

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like