पिता-7 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

इन दिनों
जिन्हें मैं याद करता हूँ सबसे ज़्यादा
जिनकी जिक्र के बगै़र मेरी कोई कहानी ख़त्म नहीं होती
चाहे सुनने वाले मेरे पीछे कहते हों
कि यह मैं दुहरा चुका हूँ पहले भी कई बार
फिर भी हो ही जाते हैं पिता उपस्थित
मेरे आँगन में पन्द्रह वर्षीय मीठे नीम के पेड़ की तरह
जिसकी छाया में रोज एक गिलहरी आती है
मुँह नाक साफ़ करती
चावल या गेहूँ के चंद दाने चुगती है

पिता
मुझसे दो सौ किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं
सड़सठ वर्ष के हैं
मेरे बचपन के दिनों के बाद
आज सबसे ज़्यादा अच्छे लगते हैं -
आज जबकि मैं एक पिता हूँ
मेरे एक सात साल की बिटिया है
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like