पिता-4 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

सड़सठ के पिता
आते हैं और
मेरी सात साल की बेटी के साथ
खेलने जुट जाते हैं

दो दिन ठहरते हैं वे तो
उनकी महक और
बेटी की हँसी से घर भर जाता है

पिता आज सड़सठ के हैं
दस जून को अड़सठ के हो जाएँगे
फिर उनहत्तरए, सत्तर...

डर लगता है
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like