लकड़ी का टुकड़ा - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

यह महज़ लकड़ी का टुकड़ा नहीं
उस बच्चे का खिलौना है
जो उसने सहेज कर रखा था
अपनी मम्मी के बैग में चुपके से छुपा दिया था
और जिसने उसके साथ मीलों लम्बा सफ़र तय किया है

लड़का करोड़पति बाप का इकलौता बेटा है
जिसके चारों ओर खिलौने के अंबार लगे हैं
टेडी बीयर, उड़ने वाला हवाई जहाज
बैट-बाल, फुटबाल-
तमाम रंगों में मौज़ूद हैं दुनिया की फेहरिस्त में शामिल कीमती चीज़ें
लेकिन बच्चे को जो सबसे पसंद है
और जिसे वह अपने तकिये के नीचे सम्भालकर रखता है
वह एक लकड़ी का टुकड़ा है

इस टुकड़े से लड़का
गुल्ली बनाता है
इसी से लड़का अपने बाप की तस्वीर पर निशाना साधता है
अपनी आया और मम्मी से छुप-छुपाकर
बाउन्ड्रीवाल के बाहर धरती पर आड़ी-तिरछी लकीरें खींचता है

लड़का
लकड़ी के टुकड़े को
अपनी जान से ज़्यादा चाहता है
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like