कक्षा पहली के बच्चे - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

पहली कक्षा के बच्चे
जैसे मछलीघर में मछ्लियाँ
नाम जिनके अनेक
अनेक आकृतियाँ
हरकतें अनेक –
कुछ मुड़तीं
मुड़तीं जैसे बिजलियाँ
कुछ शांत धीर गंभीर
खिसकती आहिस्ते बहुत आहिस्ते
आहिस्ते से जैसे
कान में कहती कुछ –
अपनी सहेली से
बाहर चलें बाहर
बाहर मछलीघर की चारदीवारी से
खुले आसमान के नीचे
बहती नदी हो जहाँ
या समुद्र कोई खुला –
जैसे पहली कक्षा के बच्चे
भींग रहे बारिश में या
बारिश की बूंदों को ले हथेलियों में
घूम रहे गोल-गोल –
घोर-घोर रानी
इत्ता-इत्ता पानी
ऐसी ही कोई जगह
जहाँ बच्चे पहली कक्षा के
पहने-पहने ही जूते
या पकड़े हाथों में
खाली पैरों से
उछलते एक-ब-एक
और करते हैं छईं-छपाक-छईं
स्कूल के बीचों बीच जहाँ
बच्चों की ही तरह
नन्हें से मासूम गड्ढे में
भरा हो ज़रा सा पानी
और बच्चे खिलखिला रहे हों
संग संग पानी भी
जाना चाहती हैं मछ्लियाँ
ऐसी ही कोई जगह...!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ