गठरी - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

वह औरत
सिर पर गठरी लादे
चल रही है
 
औरत के वजन के करीब है
गठरी का वजन
सीधे नहीं पड़ रहे
उसके कदम
पर वह चल रही है
बरसों से
बिना रुके
 
बस जब थकती है तो
हाथ कमर पर रख लेती है!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like