आ गई सर पर कज़ा लो सारा सामाँ रह गया

Bhartendu HarishchandraBhartendu Harishchandra9 Sept 1850

1 min read · 12.6K reads

आ गई सर पर क़ज़ा लो सारा सामाँ रह गया ।
ऐ फ़लक क्या-क्या हमारे दिल में अरमाँ रह गया ।

बाग़बाँ है चार दिन की बाग़े आलम में बहार ।
फूल सब मुरझा गए खाली बियाबाँ रह गया ।

इतना एहसाँ और कर लिल्लाह ऐ दस्ते जनूँ ।
बाक़ी गर्दन में फ़कत तारे गिरेबाँ रह गया ।

याद आई जब तुम्हारे रूप रौशन की चमक ।
मैं सरासर सूरते आईना हैराँ रह गया ।

ले चले दो फूल भी इस बाग़े आलम से न हम ।
वक़्त रेहलत हैफ़ है खाली हि दामाँ रह गया ।

मर गए हम पर न आए तुम ख़बर को ऐ सनम ।
हौसला सब दिल का दिल ही में मेरी जाँ रह गया ।

नातवानी ने दिखाया ज़ोर अपना ऐ 'रसा' ।
सूरते नक्शे क़दम मैं बस नुमायाँ रह गया ।

Bhartendu Harishchandra
About the poet

Bhartendu Harishchandra

Bhartendu Harishchandra (9 September 1850 – 6 January 1885) is known as the father of modern Hindi literature as well as Hindi theatre. He is considered one of the greatest Hindi writers of modern India. A recognised poet, he was a trendsetter in Hindi prose-…

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like