रामलखन - भारतेन्दु मिश्र

भारतेन्दु मिश्रभारतेन्दु मिश्र5 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

युवा कवि रामलखन के असामयिक निधन पर शोकगीत

तिकड़म की दुनिया मे रहकर
बहुत जी गए रामलखन
बड़े-बड़ों के बीच
छुपे-रुस्तम निकले तुम रामलखन।

अपनी शर्तो पर जीने का हस्र
यही सब होना था
घरवालों को बीच राह मे
छोड़ गए तुम रामलखन।

कविता छूटी दुनिया छूटी
सारे सपने छूट गए
सच्चाई का कच्चा साँचा
छोड़ गये तुम रामलखन।

कल जिसको उँगली पकड़ाई
वह मासूम हथेली थी
बस उस पर उँगली का छापा
छोड़ गए तुम रामलखन।
भारतेन्दु मिश्र
About the poet

भारतेन्दु मिश्र

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like