आ गई सर पर कज़ा लो सारा सामाँ रह गया - भारतेंदु हरिश्चंद्र

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

4 min read · 12.4K reads

आ गई सर पर क़ज़ा[1] लो सारा सामाँ रह गया ।
ऐ फ़लक क्या-क्या हमारे दिल में अरमाँ[2] रह गया ।

बाग़बाँ है चार दिन की बाग़े आलम में बहार ।
फूल सब मुरझा गए खाली बियाबाँ रह गया ।

इतना एहसाँ और कर लिल्लाह[3] ऐ दस्ते जनूँ[4] ।
बाक़ी गर्दन में फ़कत तारे गिरेबाँ[5] रह गया ।

याद आई जब तुम्हारे रूप रौशन की चमक ।
मैं सरासर सूरते आईना हैराँ रह गया ।

ले चले दो फूल भी इस बाग़े आलम से न हम ।
वक़्त रेहलत[6] हैफ़[7] है खाली हि दामाँ रह गया ।

मर गए हम पर न आए तुम ख़बर को ऐ सनम ।
हौसला सब दिल का दिल ही में मेरी जाँ रह गया ।

नातवानी[8] ने दिखाया ज़ोर अपना ऐ रसा ।
सूरते नक्शे क़दम मैं बस नुमायाँ[9] रह गया ।

 
भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like