अग्नि-चिरन्तन - भारतरत्न भार्गव

भारतरत्न भार्गवभारतरत्न भार्गव

3 min read · 12.4K reads

समिधा और शव
दोनों हैं आग्नेय !

कहाँ से धारण करती है
अग्नि अपना रूप
आकाशचारी मेघों के हिरण्याक्षों से
चन्दनवन की अँगुलियों की पोरों से
भभूत रमाए पर्वतों के विपर्यस्त ज्वालामुख से
जड़ से
चेतन से
तृप्ति से अतृप्ति से
दाह से आह से
प्रतिभासित है उसमें वह सब जो चिरन्तन नहीं

अग्नि नहीं है देह
अग्नि है आत्मन् !
जीवन है अग्नि
राख बनाती है समस्त ब्रह्माण्ड को।
भारतरत्न भार्गव
About the poet

भारतरत्न भार्गव

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like