बोनसाई - भारतरत्न भार्गव

भारतरत्न भार्गवभारतरत्न भार्गव

2 min read · 12.4K reads

स्वच्छन्द गर्वोन्नत क़द्दावर पेड़ों की सन्तानें
किस प्रलोभन से
सुसज्जित कक्षों की शोभा बढ़ातीं
किसका अहम् करते हैं तुष्ट
ये बोनसाई

अपनी शाखों पत्तियों जड़ों को
काट दिए जाने पर
क़ैद हो जाती छोटे से प्याले में
क़द्दावर पेड़ों की आधुनिक सन्तानें

मरती नहीं कभी भी
सीख रही हैं
हाथ - पाँव - मुण्ड काट दिए जाने पर भी
जीवित रहने की कला
ये बोनसाई सन्तानें !
भारतरत्न भार्गव
About the poet

भारतरत्न भार्गव

View profile & all 12 Poems / Stories