वह मित्र - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

वह रोते हुए लोगों को हँसा देता है
वह मासूम सा हरपल ही दिखा करता है

कोई नश्तर की तरह जख़्म से भर देता है
वह मरहम सा हर घाव सुखा देता है

कोई अकड़ता है और उबलता है
वह पर्वत को भी चुपचाप झुका देता है

कोई दरिया की तरह तेज़ बहा करता है
वह जूझते नाविक को दुआ देता है

वह दिल से लगाता है मेरी यादों को
कोई मिलता है बहुत बार,भुला देता है

कोई सुलाने की कोशिश में लगा रहता है
वह हर बार मिलते ही जगा देता है
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like