एक प्रेम-रंग - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

तुम सुन्दर और सलोने हो
अपनी गगरी में भरे - भरे
तुम निर्जनता में मधुर नाद
मैं धरती का बस क्रन्दन हूँ
मैं तुमको पाने को विह्वल
तुमको ही खोजा करता हूँ

तुम चमक रहे बिन बिजली के
मैं बिन बादल भीगा करता हूँ

तुम ऊपर - ऊपर उड़ते हो
मैं धीमी चाल में चलता हूँ
तुम आराधन हो अम्बर के
मैं धरती के गान ही सुनता हूँ
मैं तजकर अपनी लाचारी
कुछ अधिक नहीं कह पाता हूँ
मैं अपनी लघुता में होकर
कुछ कहने से कतराता हूँ
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी