नौकरी - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

बॉस ने कहा  :
सोचना तुम्हारा काम नहीं
हम हैं सोचने के लिए

बॉस ने कहा  :
देखना तुम्हारा काम नहीं
हम हैं देखने के लिए

बॉस ने कहा  :
तुम जो सोचते हो
वह सही नहीं है
आख़िर मेरा भी तो अनुभव है
क्या ठीक है, क्या ग़लत है ?
किसमें सरकार का फ़ायदा है,
किसमें नुक़सान है

हम सरकार हैं,
हम निर्णय करेंगे
क्या सही है, क्या ग़लत है ।
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories