मानव - भगवतीचरण वर्मा

भगवतीचरण वर्माभगवतीचरण वर्मा30 Sept 1903 – 5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

जब किलका को मादकता में
हंस देने का वरदान मिला
जब सरिता की उन बेसुध सी
लहरों को कल कल गान मिला

जब भूले से भरमाए से
भर्मरों को रस का पान मिला
तब हम मस्तों को हृदय मिला
मर मिटने का अरमान मिला।

पत्थर सी इन दो आंखो को
जलधारा का उपहार मिला
सूनी सी ठंडी सांसों को
फिर उच्छवासो का भार मिला

युग युग की उस तन्मयता को
कल्पना मिली संचार मिला
तब हम पागल से झूम उठे
जब रोम रोम को प्यार मिला
भगवतीचरण वर्मा
About the poet

भगवतीचरण वर्मा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमसर्रतों के ख़ज़ाने ही कम निकलते हैंमसर्रतों के ख़ज़ाने ही कम निकलते हैंकिसी भी सीने को खोलो तो ग़म निकलते हैं— मुनव्वर रानादुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानाअभिनेत्रीवहफ़िल्मी नभ में शुक्रतारा-सी चमक उठी— बी. गोपाल रेड्डीमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुर