आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप

Bekhud DehlviBekhud Dehlvi21 Mar 1863 – 2 Oct 1955

2 min read · 12.6K reads

आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप

वाक़िफ़ नहीं अभी मिरे दिल की लगी से आप

दिल भी कभी मिला के मिले हैं किसी से आप

मिलने को रोज़ मिलते हैं यूँ तो सभी से आप

सब को जवाब देगी नज़र हस्ब-ए-मुद्दआ

सुन लीजे सब की बात न कीजे किसी से आप

मरना मिरा इलाज तो बे-शक है सोच लूँ

ये दोस्ती से कहते हैं या दुश्मनी से आप

होगा जुदा ये हाथ न गर्दन से वस्ल में

डरता हूँ उड़ न जाएँ कहीं नाज़ुकी से आप

ज़ाहिद ख़ुदा गवाह है होते फ़लक पर आज

लेते ख़ुदा का नाम अगर आशिक़ी से आप

अब घूरने से फ़ाएदा बज़्म-ए-रक़ीब में

दिल पर छुरी तो फेर चुके बे-रुख़ी से आप

दुश्मन का ज़िक्र क्या है जवाब उस का दीजिए

रस्ते में कल मिले थे किसी आदमी से आप

शोहरत है मुझ से हुस्न की इस का मुझे है रश्क

होते हैं मुस्तफ़ीज़ मिरी ज़िंदगी से आप

दिल तो नहीं किसी का तुझे तोड़ते हैं हम

पहले चमन में पूछ लें इतना कली से आप

मैं बेवफ़ा हूँ ग़ैर निहायत वफ़ा शिआर

मेरा सलाम लीजे मिलें अब उसी से आप

आधी तो इंतिज़ार ही में शब गुज़र गई

उस पर ये तुर्रा सो भी रहेंगे अभी से आप

बदला ये रूप आप ने क्या बज़्म-ए-ग़ैर में

अब तक मिरी निगाह में हैं अजनबी से आप

पर्दे में दोस्ती के सितम किस क़दर हुए

मैं क्या बताऊँ पूछिए ये अपने जी से आप

ऐ शैख़ आदमी के भी दर्जे हैं मुख़्तलिफ़

इंसान हैं ज़रूर मगर वाजिबी से आप

मुझ से सलाह ली न इजाज़त तलब हुई

बे-वजह रूठ बैठे हैं अपनी ख़ुशी से आप

'बेख़ुद' यही तो उम्र है ऐश ओ नशात की

दिल में न अपने तौबा की ठानें अभी से आप

Bekhud Dehlvi
About the poet

Bekhud Dehlvi

Bekhud Dehlvi (21 March 1863 – 2 October 1955), born Syed Wahid-ud-Din Ahmed, was the son of Syed Shams-ud-Din "Salim", also an Urdu language poet. Bekhud was born at Bharatpur, Rajasthan. He was brought to Delhi by Altaf Hussain Hali who in 1891 made Bekhud…

View profile & all 50 Poems / Stories

More from Bekhud Dehlvi

  1. दूद-ए-दिल इश्क़ में इतना तो असर पैदा कर

    दूद-ए-दिल इश्क़ में इतना तो असर पैदा करसर कटे शम्अ की मानिंद तो सर पैदा कर

    12.8K reads
  2. ऐसा बना दिया तुझे क़ुदरत ख़ुदा की है

    ऐसा बना दिया तुझे क़ुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.6K reads
  3. बेवफ़ा कहने से क्या वो बेवफ़ा हो जाएगा

    बेवफ़ा कहने से क्या वो बेवफ़ा हो जाएगातेरे होते इस सिफ़त का दूसरा हो जाएगा

    12.7K reads
  4. अदू के ताकने को तुम इधर देखो उधर देखो

    अदू के ताकने को तुम इधर देखो उधर देखोमगर हम तुम को देखे जाएँ तुम चाहो जिधर देखो

    12.6K reads
  5. आ गए फिर तिरे अरमान मिटाने हम को

    आ गए फिर तिरे अरमान मिटाने हम कोदिल से पहले ये लगा देंगे ठिकाने हम को

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम