मसरूर भी हूँ ख़ुश भी हूँ लेकिन ख़ुशी नहीं - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

4 min read · 12.4K reads

मसरूर भी हूँ ख़ुश भी हूँ लेकिन ख़ुशी नहीं
तेरे बग़ैर ज़ीस्त तो है ज़िन्दगी नहीं

मैं दर्द-ए-आशिक़ी को समझता हूँ जान-ओ-रूह
कम्बख़्त वो भी दिल में कभी है कभी नहीं

ला ग़म ही डाल दे मिरे दस्त-ए-सवाल में
मैं क्या करूँ ख़ुशी को जो तेरी ख़ुशी नहीं

कुछ देर और रहने दे ख़ुद्दारी-ए-जुनूँ
दामन तो चाक होना है लेकिन अभी नहीं

साक़ी निगाह-ए-नाज़ से लिल्लाह काम ले
सौ जाम पी चुका हूँ मगर बे-ख़ुदी नहीं

रखना पड़ेगी तुम को तही-दामनी की लाज
मुझ को कमी ज़रूर है तुम को कमी नहीं

बहज़ाद साफ़ साफ़ मैं कहता हूँ हाल-ए-दिल
शर्मिंदा-ए-कमाल मिरी शाइरी नहीं
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like